Ranchi ke Peri-urban Kshetron me Bhumi Rupantaran aur Khadya Suraksha ka Bhaugolik Adhyayan: Ek Vistrit Sahitya Samiksha
DOI:
https://doi.org/10.64429/Keywords:
राँची नगर निगम, भूमि उपयोग परिवर्तन, लैंड सरफेस टेम्परेचर, शहरी ऊष्मा द्वीप, पेरी-अर्बन क्षेत्र, वनस्पति सूचकांकAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र राँची नगर निगम (RMC) क्षेत्र में पिछले एक दशक (2014-2024) के दौरान हुए तीव्र शहरीकरण, भूमि उपयोग परिवर्तन (LULC) और उनके परिणामस्वरूप उत्पन्न तापीय विसंगतियों का एक व्यापक समीक्षात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है । अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि कैसे राँची के पेरी-अर्बन क्षेत्रों में कृषि भूमि का कंक्रीट सतहों में रूपांतरण स्थानीय खाद्य सुरक्षा और सूक्ष्म-जलवायु (Micro-climate) को प्रभावित कर रहा है । यह शोध 'व्यवस्थित साहित्य समीक्षा' और पूर्व प्रकाशित भू-स्थानिक आंकड़ों के मेटा-एनालिसिस पर आधारित है । विश्लेषण से प्राप्त परिणाम यह दर्शाते हैं कि राँची में निर्मित क्षेत्र (Built-up Area) में लगभग 15.7% की वृद्धि हुई है, जबकि कृषि भूमि में 10.7% की गिरावट दर्ज की गई है । इस भौतिक रूपांतरण के कारण शहर के औसत सतह तापमान (LST) में 3°C से 4°C तक की वृद्धि हुई है, जो राँची को एक 'शहरी ऊष्मा द्वीप' (Urban Heat Island) में तब्दील कर रहा है । शोध यह स्पष्ट करता है कि वनस्पति सूचकांक (NDVI) और तापमान (LST) के बीच एक गहरा नकारात्मक सह-संबंध विद्यमान है । निष्कर्षतः, यह अध्ययन राँची की सुखद जलवायु को अक्षुण्ण रखने के लिए 'ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर' के एकीकरण और सतत शहरी नियोजन की अनिवार्य आवश्यकता पर बल देता है । यह समीक्षा भविष्य के नीति-निर्माताओं के लिए राँची को 'हीट रेजिलिएंट' शहर बनाने हेतु एक आधारभूत दस्तावेज के रूप में सहायक सिद्ध होगी ।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 B. Kumari (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Authors publishing in Wisdom Vortex: International Journal of Social Science and Humanities retain full copyright and grant the journal a non-exclusive license to publish, distribute, and archive their work in print and electronic formats. Authors may share or reuse their work with proper citation to the original publication in this journal.
All works are licensed under the Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0), allowing sharing, adaptation, and commercial use with proper attribution. Full copyright and licensing terms are available at Policies section.



